कृष्णा भक्ति भजन लिरिक्स | हिंदी PDF डाउनलोड

    खुल गये सारे ताले वाह क्या बात हो गयी भजन लिरिक्स

    खुल गये सारे ताले वाह क्या बात हो गयी भजन लिरिक्स
    04 Jul
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now


    खुल गये सारे ताले वाह क्या बात हो गयी भजन लिरिक्स ||

    Khul Gaye Saare Tale Wah Kya Baat Ho Gayi Bhajan Lyrics

     

    तर्ज – छुप गये सारे नजारे ॥

     

    खुल गये सारे ताले वाह क्या बात हो गयी,
    जबसे जन्मे कन्हैया करामात हो गयी॥


    श्लोक :-

    कभी नरसिंह बनकर,
    पेट हिरणाकुश का वो फाड़े,
    कभी अवतार लेकर,
    राम का रावण को सँहारे,
    कभी श्री श्याम बन करके,
    पटक कर कंस को मारे,
    दसों गुरुओं का ले अवतार,
    वो ही हर रुप थे धारें,
    धरम का लोप होकर जब,
    पापमय संसार होता है,
    दुखी और दीन निर्बल का,
    जब हाहाकार होता है,
    प्रभु के भक्तो पर जब,
    घोर अत्याचार होता है,
    तभी संसार मे भगवान का,
    अवतार होता है॥

     

     


    खुल गये सारे ताले वाह क्या बात हो गयी,
    जबसे जन्मे कन्हैया करामात हो गयी,
    था घनघोर अँधेरा कैसी रात हो गयी,
    जबसे जन्मे कन्हैया करामात हो गयी॥॥


    था बँदिखाना जनम लिये कान्हा,
    द्वापर का ज़माना पुराना,
    ताले लगाना पहरे बिठाना,
    वो कंस का जुलम ढाना,
    उस रात का द्रश्य भयंकर था,
    उस कंस को मरने का डर था,
    बादल छाये उमडाये बरसात हो गयी,
    जबसे जन्मे कन्हैया करामात हो गयी॥॥


    खुल गये ताले सोये थे रखवाले,
    थे हाथो मे बर्छीया भाले,
    दील के वो काले पड़े थे पाले,
    वो काल के हवाले होने वाले,
    वासुदेव ने श्याम को उठाया था,
    टोकरी मे श्री श्याम को लिटाया था,
    गोकुल धाये हर्शाये केसी बात हो गई,
    जबसे जन्मे कन्हैया करामात हो गयी॥॥


    घटायें थी काली अजब मतवाली,
    और टोकरे मे मोहन मुरारी,
    सहस बनधारी करे रख्वारि,
    तो जमुना ने बात विचारि,
    श्याम आये है भक्तो के हितकारी,
    इनके चरणों मे हो जाऊँ बलिहारी,
    जाऊँ वारी हमारी मुलाकात हो गई,
    जबसे जन्मे कन्हैया करामात हो गयी॥॥


    छवि नटवर की वो परमेश्वर की,
    वो ईश्वर विश्वम्भर की,
    ना बात बीदर की ना जमुना के सर की,
    देख के झांकी गिरधर की,
    वासुदेव डगर ली नंद घर की,
    भक्तो ने कथा कही सांवल की,
    सफल तंवर की कलम दवात हो गई,
    जबसे जन्मे कन्हैया करामात हो गयी॥॥


    खुल गये सारे ताले वाह क्या बात हो गयी,
    जबसे जन्मे कन्हैया करामात हो गयी,
    था घनघोर अँधेरा कैसी रात हो गयी,
    जबसे जन्मे कन्हैया करामात हो गयी॥॥

     

    Bhakti Bhajan Dairy वेबसाइट पर

    हम सभी देवी-देवताओं के आरती,

    चालीसा, मंत्र तथा भजन लिखते हैं ।

    यदि आपको किसी भजन की लिरिक्स चाहिए

    या हमारे द्वारा लिखे हुए भजन लिरिक्स में कोई

    त्रुटी हो तो सभी भक्तगणों विनती है की आप

    हमें कमेंट / मेल (bhaktibhajandairy@gmail.com) करके बताए ताकि

    हम त्रुटी सुधार सके, हम आपको नए भजन उपलब्ध करवायेगें ।

    हमारे Whatsapp ग्रुप में अपना सुझाव देने के लिए

    https://chat.whatsapp.com/LjugFlREEHE6O3gTnitubI  

    ग्रुप को जॉइन करे |

     

    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now

    Leave Message

    🔔 आज के लोकप्रिय भजन लिरिक्स

    Radha Dhoondh Rahi Kisi Ne Mera Shyam Dekha Lyrics | राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा

    Read More

    Radha Naam Mein Vrindavan Hai Lyrics | राधा नाम में वृन्दावन है, राधे नाम में है बरसाना

    Read More

    मेरो छोटो सो बिहारी बडो प्यारो लागे भजन लिरिक्स इन हिंदी

    Read More

    बंसी बजाते हुए किसी ने मेरा श्याम देखा | Bansi Bajate Hue Kisi Ne Mera Shyam Dekha Lyrics

    Read More

    Yashoda Tere Lala Ne Mati Khai Lyrics | यशोदा तेरे लाला ने माटी खाई लिरिक्स

    Read More

    हमने ब्रज के ग्वाले से अपना दिल लगाया है - भक्ति भजन डायरी

    Read More

    दिलदार कन्हैया ने, मुझको अपनाया है | कृष्णा भजन लिरिक्स

    Read More

    राधे कृष्ण की ज्योति अलौकिक हिंदी भजन लिरिक्स | Krishna Bhajan Lyrics

    Read More

    अब तुम दया करो श्रीराम जी भजन लिरिक्स | Bhakti Diary हिंदी भजन

    Read More

    है तेरा मेरा एक अनोखा रिश्ता श्याम सुनले लिरिक्स | Bhakti Diary

    Read More

    मेरे राम भक्त बजरंगी की हर बात निराली है लिरिक्स | Bhakti Diary

    Read More

    वादा कर लो बाबा हमसे – कृष्णा भजन लिरिक्स हिंदी में

    Read More

    मुरली वाले कान्हा मेरे सुनलो मेरी पुकार लिरिक्स

    Read More

    राधे - राधे राधे बोल मना भजन लिरिक्स

    Read More

    सारे ब्रज में हल्ला है गयो, मैया यशोदा ने जायो नंदलाल लिरिक्स

    Read More

    Popular Bhajan Lyrics

    Stay Connected With Us